{"_id":"87e8a4ffd78691073b6e94637b23e90e","slug":"uksee-admit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेएसईई के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूकेएसईई के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से 18 और 19 जून को आयोजित होने वाली यूकेएसईई प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाए हैं, वह वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के मुताबिक यह प्रवेश परीक्षा देहरादून, द्वाराहाट, हल्द्वानी, श्रीनगर, पिथौरागढ़, रुड़की, न्यू टिहरी, दिल्ली और गोपेश्वर में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट www.uktech.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस का परिणाम जारी
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) का दसवीं का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। इसके साथ ही छात्रों के पास रिचेकिंग का विकल्प भी खुल गया है। वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अक्तूबर में होने वाली परीक्षा के लिए एक जून से 30 जून के बीच बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं। एक जुलाई से 10 जुलाई के बीच 50 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
11 जुलाई से 20 जुलाई के बीच 800 रुपए विलंब शुल्क आवेदन के लिए देना होगा। परीक्षा परिणाम एनआईओएस की वेबसाइट www.nios.ac.in पर देख सकते हैं।