{"_id":"d52d133ab0a10b54517a02540db4c082","slug":"ukpsc-asked-objection-on-pcs-j-answer-key-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे: आंसर की पर है आपत्ति तो लिख भेजिए यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीसीएस-जे: आंसर की पर है आपत्ति तो लिख भेजिए यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करके ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक प्रवेश चंद्र डंडरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पीसीएस जे परीक्षा के सभी ए, बी, सी व डी प्रश्न पत्रों के उत्तर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डाउललोड कर करें उत्तरों का मिलान
अभ्यर्थी यहां से आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर उन्हें आयोग की ओर से दिए गए उत्तर पर आपत्ति है तो वह इसके प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नौ फरवरी की रात 11:59 बजे तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
यहां भेजें अपनी आपत्ति : ukpscanskey@gmail.com
यह है आयोग की वेबसाइट :www.ukpsc.gov.in
उन्हें ईमेल में इसके प्रमाण भी अटैच करके भेजने होंगे। बिना प्रमाण के भेजी गई ई-मेल पर आयोग संज्ञान नहीं लेगा। अन्य किसी भी माध्यम से आपत्ति नहीं भेजी जा सकती है। आपत्ति का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा।