फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uk psc recruitment.

UK-PSC करवा रहा प्रवक्ताओं की भर्ती, अप्लाई करें

Sat, 10 Jan 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 10 Jan 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
uk psc recruitment.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने छह जनवरी से माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती शुरू की है। अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार से किया जाना है लेकिन इनकी संख्या अधिक हुई तो आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा कराएगा।

विज्ञापन


आयोग ने स्क्रीनिंग परीक्षा का स्लेबस भी जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। पूरे स्लेबस को पांच खंडों में बांटा गया है।
विज्ञापन


खंड एक में सामान्य अध्ययन के 50 प्रश्न होंगे। खंड दो में उत्तराखंड संबंधी ज्ञान के 20 प्रश्न रखे गए हैं। खंड तीन में शिक्षण अभिरुचि के लिए होगा जिसके 40 प्रश्न रहेंगे। सामान्य बुद्धि परीक्षण के खंड चार में 25 प्रश्न और खंड पांच सामान्य हिंदी में 15 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल ऑनलाइन आवेदन

सामान्य शाखा के 1056 और महिला शाखा के 157 पदों को मिलाकर कुल 1213 प्रवक्ताओं की रिक्तियों के लिए आयोग ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाएगा। प्रिंट आउट की प्रति आयोग को भेजने की जरूरत नहीं है। आवेदन करने वाला का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य रुप से होना चाहिए।

42 साल तक के आवेदक कर सकते हैं आवेदन

आवेदक के लिए आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। एक जुलाई 1994 के बाद और एक जुलाई 1973 से पूर्व का जन्म नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 साल से कम भी नहीं होनी चाहिए।

20 विषय और 20 ही शहरों में केंद्र
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, भौतिक, रसायन, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, भूगोल, कला, सैन्य विज्ञान, वाणिज्य, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, कृषि, गृहविज्ञान और संगीत सहित कुल 20 विषयों में आवेदन किया जा सकता है। लोक सेवा आयोग के सचिव एसएन पांडे ने बताया कि 20 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।


100 रुपए परीक्षा शुल्क
सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 और एससी एसटी विकलांगों के लिए 60 रुपए का चालान जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 जनवरी है जबकि परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed