फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK PCS pre result.

उत्तराखंड PCS की कानूनी लड़ाई बढ़ाएगी परेशानी

Thu, 05 Feb 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Feb 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
UK PCS pre result.

उत्तराखंड गठन के बाद पीसीएस परीक्षा का आयोजन कराने में लगातार फिसड्डी रहा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस बार चुस्त नजर आ रहा है।

विज्ञापन


आयोग ने महज दो माह के भीतर प्री परीक्षा का परिणाम भले जारी कर दिया है, लेकिन उच्च न्यायालय में इससे संबंधित तीन मामले भी विचाराधीन हैं। ये मामले आयोग की तेजी को चुनौती दे सकते हैं। हालांकि आयोग का मकसद इस बार परीक्षा को सही वक्त में पूरा कराना है।

आयोग ने 30 नवंबर को परीक्षा कराने के बाद मंगलवार को परिणाम जारी कर दिया। परिणाम के साथ ही बताया गया है कि परिणाम उच्च न्यायालय में दायर तीन याचिकाओं पर आने वाले फैसले पर आधारित होगा।
विज्ञापन


पीसीएस 2010 परीक्षा में भी कई अभ्यर्थियों के हाईकोर्ट चले जाने की वजह से आयोग को परीक्षा कराने में मुख्य देरी हुई थी। इस बार भी आयोग के लिए कानूनी लड़ाई अहम होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3640 अभ्यर्थी प्री में क्वालिफाई

UK PCS pre result.

हालांकि आयोग की ओर से मई में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है और आयोग का मकसद भी यही है कि मई में मुख्य परीक्षा कराने के बाद इसी साल में इसका अंतिम परिणाम भी जारी हो जाए।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से हुई पीसीएस प्री परीक्षा 2012 का परिणाम मंगलवार देर रात जारी हुआ। 237 पदों के सापेक्ष कुल 3640 अभ्यर्थी योग्य घोषित किए गए हैं।

इनमें समेकित पदों के लिए सर्वाधित 2230, कृषि सेवा श्रेणी दो के लिए कुल 105, कृषि सेवा श्रेणी दो सेक्शन सी के लिए 30, कृषि सेवा श्रेणी दो सेक्शन सी रसायन शाखा के लिए 24, सांख्यिकी शाखा के लिए 30, अभियंत्रण शाखा के लिए 13, प्रचार अधिकारी/जनसंपर्क अधिकारी के लिए 15, सहायक श्रम आयुक्त के लिए 45, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के लिए 83, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के लिए 115, प्रचार अधिकारी के लिए 19, उप निबंधक वित्त विभाग के लिए 272, सूचना अधिकारी के लिए 38, बाल विकास परियोजना के लिए 606, परिविक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग के लिए 15 अभ्यर्थी शामिल हैं।

आयोग के सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे के मुताबिक दस फरवरी को वेबसाइट पर कटऑफ भी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed