फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK PCS exam today.

नए पैटर्न के साथ UK-PCS परीक्षा आज

Sun, 30 Nov 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Nov 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
UK PCS exam today.

पहली बार सीसैट पैटर्न के साथ उत्तराखंड पीसीएस 2012 रविवार को आयोजित होगी। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भले ही अंग्रेजी के सवालों से मुक्ति मिल गई हो, लेकिन इस परीक्षा का नया पैटर्न अभ्यर्थियों के लिए चुनौती साबित होगा।

विज्ञापन


समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन और द्वितीय पाली में सीसैट पैटर्न वाला प्रश्न पत्र होगा। प्रयास आईएएस स्टडी सर्किल के निदेशक सुशील कुमार के मुताबिक पहली बार नया पैटर्न होगा, जिसमें समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन


उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का खास ख्याल रखें। अगर कोई सवाल पूरी तरह से नहीं आता है तो उसे छोड़ने में भलाई है क्योंकि गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगेटिव मार्किंग का ख्याल रखें
प्रथम प्रश्न पत्र 150 सवालों का होगा, जिसमें प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित है जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र 100 सवालों का होगा, जिसमें प्रत्येक के लिए 1.5 अंक निर्धारित हैं।


उन्होंने बताया कि कांप्रिहेंसन और रीजनिंग के सवाल कम समय में हल करने होंगे नहीं तो पेपर के सभी सवाल पूरे होने में दिक्कत हो सकती है। अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम से कम आधा घंटा पहले जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed