{"_id":"1dbf86bec25b2a08d6110da672621ce1","slug":"ugc-starts-students-counselling-center-to-tackle-students-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का तनाव दूर करने के लिए यूजीसी ने निकाला नया फॉर्मूला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों का तनाव दूर करने के लिए यूजीसी ने निकाला नया फॉर्मूला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि और कॉलेज में छात्रों में पढ़ाई सहित प्रतिस्पर्धा के बढ़ते तनाव को दूर करने की पहल की जा रही है। स्टूडेंट्स काउंसलिंग सेंटरों में छात्रों का तनाव दूर होगा। सेंटर की स्थापना के बाद यहां मनोचिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। केंद्रों में छात्रों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
मनोचिकित्सकों छात्रों को तनाव से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा शिक्षकों को कॉलेजों में छात्रों का संरक्षक बनने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि, भविष्य में छात्र शिक्षकों की देखरेख में रहें। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यह पहल की है।
विज्ञापन
इसके लिए आयोग की ओर से सभी प्रदेशों में विवि के उपकुलपतियों को निर्देश जारी हो गए हैं। कहां-कितने सेंटर खोले गए हैं, इसकी जानकारी विवि की ओर से आयोग को भेजनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. (डॉ.) जसपाल एस संधू ने सभी राज्यों के उपकुलपतियों को निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालयों और कालेजों में जल्द से जल्द सेंटर स्थापित करने को कहा है।
विज्ञापन
क्या होगा इन स्टडी सेंटरों में
सेंटरों के माध्यम से छात्रों को मानसिक सुरक्षा दी जाएगी। मनोवैज्ञानिकों की मदद से तनाव दूर करने के लिए तरीके सुझाए जाएंगे। कॉलेज, विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर और बाहर तथा हॉस्टलों में छात्रों को होने वाली समस्याओं को यूजीसी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ मिलकर दूर करेगा।