फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UGC Shock distance course, no degree, no job.

घर बैठे किया टेक्निकल कोर्स तो घर ही बैठे रहेंगे!

Thu, 18 Feb 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
UGC Shock distance course, no degree, no job.

डिस्टेंस मोड में घर बैठाकर तकनीकी कोर्स कराने वाले संस्थानों को बड़ा झटका लगा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऐसे सभी डिस्टेंस लर्निंग टेक्निकल कोर्सेज पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे मोड में डिग्री लेने वाले युवा न तो आगे पढ़ पाएंगे और न ही कहीं सरकारी नौकरी कर पाएंगे।

विज्ञापन



यूजीसी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक जिन शिक्षण संस्थानों में डिस्टेंस मोड में तकनीकी कोर्स संचालित हो रहे हैं, वह तत्काल इन्हें रोक दें। इसके बाद कोई भी टेक्निकल कोर्स मान्य नहीं होगा। पहले सरकार ने इस तरह की पॉलिसी बनाई थी, जिस पर विवाद के बाद माधव मेनन समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन


समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा था कि इस तरह का कोर्स घर बैठकर केवल थ्योरी से नहीं पढ़ाया जा सकता है। युवाओं में स्किल बढ़ाने के लिए उनका कॉलेज तक आना जरूरी है। इन सिफारिशों के आधार पर पाबंदी लगाई गई है। देश में कई ऐसे विश्वविद्यालय थे जो कि डिस्टेंस मोड में तकनीकी कोर्स चला रहे थे। ऐसा कोर्स करने पर न तो छात्र आगे की पढ़ाई कर पाएगा और न ही उसे सरकारी नौकरी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed