फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ugc notice to punjab university for sexual harassment cases

पीयू में यौन शोषण, यूजीसी ने मांगा जवाब

Sat, 01 Aug 2015 02:45 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Aug 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
ugc notice to punjab university for sexual harassment cases

पीयू में उठ रही सेक्सुअल हैरासमेंट मामलों की गूंज यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) तक पहुंच गई है। इसके बाद यूजीसी ने इन मामलों के प्रति पीयू से लिखित में जवाब मांग लिया है। यूजीसी ने सेक्सुअल हैरासमेंट के मामलों पर एनुअल रिटर्न्स भेजने केलिए कहा है।

विज्ञापन


पीयू के साथ यूजीसी ने अन्य यूनिवर्सिटीज से भी सेक्सुअल हैरासमेंट पर रिपोर्ट मांगी है। वाइस चांसलर ऑफ ऑल यूनिवर्सिटीज प्रो. जसपाल एस संधू ने लेटर लिखकर यह जवाब मांगा है। यूजीसी ने यूनिवर्सिटी में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) गठित करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन


आईसीसी की रेगुलर मीटिंग करने के साथ इसका प्रचार सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। 7 अगस्त तक यूनिवर्सिटी को आईसीसी गठन की जानकारी और एनुअल रिपोर्ट प्रोफार्मा यूजीसी केपास जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामले आ चुके हैं सामने

प्रोफार्मा में इन पांच सवालों के मांगे जवाब
- सालभर में सेक्सुअल हैरासमेंट की कितनी शिकायतें आई
- कितने केसों का निपटारा किया गया
- 90 से ज्यादा दिनों से पेंडिंग केसों की संख्या
- पूरे साल में सेक्सुअल हैरासमेंट रोकथाम केप्रति जागरूकता केलिए कितनी वर्कशॉप का आयोजन हुआ
- सेक्सुअल हैरासमेंट होने पर किस तरह का एक्शन लिया गया

खुद वीसी कटघरे में

पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर छेड़छाड़ केमामले में खुद आरोपी हैं। पीयू की महिला प्रोफेसर और सीनेटर ने वीसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिसकेबाद शिकायत चांसलर और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ यूजीसी तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं यूजीसी फंडिंग कमेटी के सामने वीसी पेश भी हो चुके हैं।

जून में हॉस्टल के बाहर छेड़छाड़ का मामला

जून में गर्ल्स हॉस्टल केबाहर कुछ लड़कों द्वारा लड़की केसाथ छेड़छाड़ और फब्तियां कसने का मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ। स्टूडेंट फॉर सोसायटी (एसएफएस) पिछले 11 दिनों से इस मामले को लेकर गर्ल्स हॉस्टल केबाहर रोष प्रदर्शन कर रही है।


इन विभागों में भी सेक्सुअल हैरासमेंट

यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) केचेयरमैन और एक प्रोफेसर पर इसी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसको लेकर पुलिस में शिकायत तक दर्ज हुई थी। प्रशासनिक ब्लॉक में भी महिला कर्मचारी ने अपने सीनियर पर यौन उत्पीड़न की मंशा जाहिर करने का आरोप लगाया था। गांधीयन स्टडीज विभाग की एक रिसर्च स्कॉलर ने भी अपने गाइड प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed