{"_id":"a33820809b251f01e020688432a89036","slug":"ugc-net-will-be-on-29-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिसंबर को होगी यूजीसी नेट परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
29 दिसंबर को होगी यूजीसी नेट परीक्षा
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 29 दिसंबर को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 30 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
परीक्षा 95 विषयों के लिए होगी। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चररशिप योग्यता के लिए पास कट ऑफ नेट का रिजल्ट जारी होने से कुछ दिन पहले घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
यूजीसी के अधिकारियों के अनुसार नेट के फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। इसमें छात्रों को अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
9 नवंबर तक फॉर्म संबंधित विश्वविद्यालय में जमा होंगे। किसी भी पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा के तीनों प्रश्नपत्रों में सिर्फ ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
आवेदक को तीनों पेपर में अलग-अलग पास होना होगा। तीनों पेपर में निर्धारित पास प्रतिशत के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए नेट के सभी पेपर की आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
इन छात्रों को भी मौका
ज्योग्रफी, मैथ और स्टेटिस्टिक्स में मास्टर्स करने वाले छात्र पॉपुलेशन स्टडीज में नेट दे सकते हैं, जबकि ह्यूमेनिटीज और सोशल साइंस में मास्टर्स कर चुके अभ्यर्थी वीमेन स्टडीज की परीक्षा दे सकते हैं।
ये है नेट का कार्यक्रम
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 30 अक्तूबर तक
बैंक चालान जनरेट होगा- 30 अक्तूबर तक
बैंक चालान से फीस- 2 नवंबर तक
फॉर्म व एडमिट कार्ड प्रिंट- 5 नवंबर तक
फॉर्म संबंधित विवि में जमा होंगे- 9 नवंबर तक
परीक्षा- 29 दिसंबर को