{"_id":"9dd40a55d08b9bb26dcdab561813580c","slug":"ugc-net-tomorrow-at-29-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 केंद्रों पर कल होगी यूजीसी नेट की परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
29 केंद्रों पर कल होगी यूजीसी नेट की परीक्षा
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jun 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा रविवार को 29 केंद्रों पर होगी। 20 परीक्षा केंद्र डिग्री कॉलेज व स्कूलों में, नौ केंद्र लखनऊ विश्वविद्यालय में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस बार राजधानी में 23,330 अभ्यर्थी नेट देंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे दोपहर 12:30, दोपहर 1:30 से शाम चार बजे तक होगी। कुल 95 विषयों में स्टूडेंट यूजीसी नेट देंगे।
विज्ञापन
राजधानी में यूजीसी नेट को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि 46 निशक्त स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनके लिए राइटर का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
यूजीसी नेटकी बुकलेट और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी स्टूडेंट्स घर ले जा सकेंगे, ताकि बाद में वे विभिन्न विषयों के सही प्रश्न यूजीसी की ओर से जारी किए जाने पर मिलान कर सकें।
वेबसाइट से स्टूडेंट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो डाउनलोड कर एडमिट कार्ड लाएंगे, वे अपने साथ एक फोटोग्राफ और पहचान पत्र साथ लेकर आएं। उन्हें मौके पर प्रवेश पत्र दे दिया जाएगा।
ऐसे स्टूडेंट जिनके फॉर्म पर कोई न कोई डॉक्यूमेंट छूट गया है, वे अपना मिसिंग डॉक्यूमेंट सेंटर पर लेकर आएंगे। परीक्षा कक्ष में ही कक्ष निरीक्षक मिसिंग डॉक्यूमेंट का फॉर्म भरवा सकेंगे।
प्रो. शर्मा ने बताया कि जिन छात्रों के फॉर्म में जाति प्रमाणपत्र, उपस्थिति शीट व अन्य डॉक्यूमेंट पूरे नहीं हैं, उनके नाम रोलनंबर सहित पूरी जानकारी एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।
स्टूडेंट इस सूची को देख लें और उसके अनुसार मिसिंग डॉक्युमेंट, अपना एक फोटोग्राफ और आईडी प्रूफ लेकर सेंटर पर आएं। परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।