UGC-NET का रिजल्ट हुआ जारी, देखें यहां...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्सिटेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलो के लिए 29 जून 2014 को आयोजित हुए यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) का परिणाम घोषित हो गया है।
इस बार यूजीसी ने सभी 94 विषयों में श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है। सबसे ऊंची कटऑफ मैथिली और राजस्थानी भाषा की रही। यूजीसी नेट की मेरिट तैयार करने के लिए सामान्य श्रेणी से पेपर 1 में 40, पेपर 2 में 40 और पेपर 3 में 75 अंक हासिल करने वाले छात्रों को शामिल किया गया।
जबकि आरक्षित वर्गों से उन अभ्यर्थियों को काबिल माना गया है, जिन्होंने पेपर 1 में 35, पेपर 2 में 35 और पेपर 3 में 60 अंक हासिल किए हैं।
इसके आधार पर विषयवार मेरिट तैयार हुई, जिसमें शीर्ष 15 प्रतिशत अभ्यर्थियों को नेट क्वालिफाई घोषित किया गया है। यूजीसी ने 3200 जूनियर रिसर्च फैलोशिप घोषित की हैं, जिसमें सामान्य के 1520, ओबीसी के 864, एससी के 480, एसटी के 240, पीडब्ल्यूडी के 96 जेआरएफ शामिल हैं।
मैथिली में सबसे ज्यादा 75.43 प्रतिशत, राजस्थानी में 71.43 प्रतिशत कटऑफ रही। दून में हुई इस परीक्षा में 5540 पंजीकृत में से 4103 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
मुख्य विषयों में सामान्य की कटऑफ
विषय ------- कटऑफ
इकोनोमिक्स - 61.14
पॉलिटिकल साइंस - 60
फिलोसफी - 61.71
साइकोलॉजी - 60.57
सोशियोलॉजी - 61.71
हिस्ट्री - 60
एंथ्रोपोलॉजी - 63.43
कॉमर्स - 57.71
एजूकेशन - 58.86
सोशल वर्क - 60
होम साइंस - 57.14
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन - 60.57
मैनेजमेंट - 58.86
हिंदी - 66.29
संस्कृत - 67.43
उर्दू - 57.14
इंगलिश - 57.71
फिजिकल एजूकेशन - 58.86
लॉ - 60
मास कम्यूनिकेशन - 56.57
ज्योग्राफी - 61.14
कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन - 59.43
यहां देखें नेट का परिणाम : www.ugcnetonline.in