फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ugc net on 29 december

यूजीसी नेट आज, 20907 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 29 Dec 2013 01:28 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Dec 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
ugc net on 29 december

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। राजधानी में 95 विषयों में 20, 907 अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड व न्यू कैंपस सहित कुल 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। एलयू में कुल छह परीक्षा केन्द्र व कुछ बड़े कॉलेजों में दो-दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

यूजीसी नेट के कोऑर्डिनेटर प्रो. एके शर्मा ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में प्रवेश पत्र देख कर 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस लाने पर रोक है।

जो अभ्यर्थी इसके साथ परीक्षा केन्द्र पर आएगा उसे बाहर कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर ब्लू या ब्लैक बाल पेन से उत्तर के विकल्प के सामने बने गोले को रंगना होगा।

प्रो. शर्मा ने शनिवार शाम परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सभी परीक्षा केन्द्रों को सील करने के आदेश दिए। वहीं लखनऊ विवि के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि एलयू के ओल्ड व न्यू कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों, शिक्षक व कर्मचारी के अतिरिक्त किसी को भी केन्द्र पर आने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षार्थियों को गेट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच से प्रवेश पत्रों की जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

वहीं परीक्षा ड्यूटी पर लगे शिक्षकों व कर्मचारियों को गेट नंबर 2 व 4 से प्रवेश दिया जाएगा।

947 अभ्यर्थियों को लाना होगा प्रवेश पत्र के दो प्रिंट
यूजीसी नेट के समन्वयक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि राजधानी में 947 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था। लेकिन उसका प्रिंट व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।

हालांकि ऐसे स्टूडेंट्स के परीक्षा में बैठने के लिए रोलनंबर जनरेट हो गए हैं। अब उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के नंबर से यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र निकालना होगा और उसके दो प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र पर लाने होंगे।

ऐसे स्टूडेंट्स की सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर बनाए गए यूजीसी-नेट के फोल्डर पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना नाम देख लें और प्रवेश पत्र के दो प्रिंट निकालकर परीक्षा केन्द्र पहुंचे। स्टूडेंट्स को अपने साथ आईडी कार्ड भी लाना होगा।

ओएमआर शीट ओरिजनल ले गए तो होगी एफआईआर
यूजीसी नेट में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की ओरिजनल कॉपी ले जाने को नहीं मिलेगी। वह अपने प्रशनपत्र में से कॉर्बन कॉपी ही लेकर जाएं।

परीक्षा के समन्वयक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि कई बार स्टूडेंट हड़बड़ी में ओरिजनल कॉपी लेकर ही चले जाते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के खिलाफ हमें एफआईआर करवानी पड़ती है।

प्रो. शर्मा ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट जब अपनी कापी जमा करे तो यह देख ले कि वे कार्बन कापी ही ले जा रहे हैं।

कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
यूजीसी नेट में अभ्यर्थियों को तीन पेपर देने होंगे। इसमें किसी भी पेपर में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो पेपर होंगे।

पहले पेपर में 60 बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें से 50 प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों को देने होंगे। प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। वहीं दूसरे पेपर में 50 सवाल होंगे और इन ऑब्जेक्टिव सवालों को करना अनिवार्य होगा।


प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। वहीं तीसरा प्रश्नपत्र जो कि विषय के संपूर्ण कोर्स से होगा उसमें 75 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा।

इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा
यूजीसी नेट के लिए राजधानी में एलयू के ओल्ड व न्यू कैंपस में कुल 6 केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा केकेसी, नगर निगम डिग्री कॉलेज, अमीरूद्दौला इस्लामिया कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, गवर्मेंट जुबली इंटर कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरानगर, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, बीएसएनवी पीजी कॉलेज में भी सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed