{"_id":"4beba5a1efd9e8ee1761e03afb3a30d7","slug":"ugc-net-june-2015-important-dates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई यूजीसी-नेट में अप्लाई करने की डेट, देखें खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आ गई यूजीसी-नेट में अप्लाई करने की डेट, देखें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Apr 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी-नेट जून-2015 के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन होगा। सीबीएसई की ओर से इसका विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए फीस 15 मई तक जमा होगी।
विज्ञापन
आवेदन की आखिरी तारीख 16 मई है, परीक्षा 28 जून को होगी। इस बार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं अन्य संस्थानों का परीक्षा में हस्तक्षेप पूरी तरह से खत्म हो गया है।
विज्ञापन
पूरी परीक्षा सीबीएसई के निर्देशन में होगी। पहले अलग-अलग क्षेत्र में विश्वविद्यालयों को नोडल संस्था बनाया जाता था। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी भी विश्वविद्यालय के पास होती थी लेकिन इस बार से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके तहत अब प्रिंट कॉपी जमा नहीं करनी होगी। परीक्षा भी सीबीएसई कराएगा। एक बदलाव के तहत अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के रूप में चार जिलों का विकल्प भरना होगा।
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के अलावा आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में परीक्षा होगी। प्राथमिकता क्रम के आधार पर सेंटर एलाट किया जाएगा।