{"_id":"3696fce816deff53a63f369e31060674","slug":"ugc-net-exam-on-28-dec-exam-centers-detail-on-pu-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट एग्जाम 28 को, यहां देखें सेंटर डिटेल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूजीसी नेट एग्जाम 28 को, यहां देखें सेंटर डिटेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Dec 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए 28 दिसंबर को सीबीएसई-नेट (नेशनल एलिजिबिल्टी टेस्ट) होने जा रहा है। करीब 90 विषयों के लिए इस बार 17,859 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पीयू प्रशासन ने शुक्रवार को नेट के लिए रोल नंबर और एग्जाम सेंटर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सेंटर की जानकारी के लिए पीयू वेबसाइट http://ugc.puchd.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। पीयू ने परीक्षा के लिए विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में 48 एग्जाम सेंटर बनाए हैं। विजुएल हैंडीकैप अभ्यर्थी राइटर के लिए 23 दिसंबर तक पीयू में सीबीएसई-नेट सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विषय--------------------कितने आवेदन
कंप्यूटर साइंस---------------2526
कॉमर्स----------------------2062
एजुकेशन-------------------1792
मैनेजमेंट--------------------1569
पंजाबी---------------------1130
अंग्रेजी----------------------987
हिंदी------------------------936
पॉलिटिकल साइंस------------84
हिस्ट्री-----------------------777
मास कम्यूनिकेशन------------145
हेल्पलाइन पर मिलेगी जानकारी
सीबीएसई-नेट के लिए पीयू ने एक स्पेशल हेल्पलाइन शुरू की है। अभ्यर्थी 0172-2534257 पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।