फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ugc net exam.

नेट परीक्षा में पहली बार सुधार सकेंगे गलती

Mon, 10 Nov 2014 10:30 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Nov 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
ugc net exam.

असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए 28 दिसंबर को

विज्ञापन
प्रस्तावित यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा के लिए पहली बार आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जा रहा है।

आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर
परीक्षा आयोजक सीबीएसई ने आवेदकों को तीन दिन का वक्त दिया है। इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड पहली बार नेट परीक्षा करा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।

इस बार जेईई मेंस और एआईपीएमटी की तर्ज पर बोर्ड ने नेट अभ्यर्थियों को भी आवेदन में गलती सुधारने का मौका दिया है। आवेदक 17 से 20 नवंबर तक त्रुटिसुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी संबंधित विवि में 25 नवंबर तक आवेदन की एक कॉपी जमा करा सकेंगे। बता दें कि अभी तक यह परीक्षा यूजीसी कराता था, जिसमें अभ्यर्थी को ऐसा कोई मौका नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कर सकते हैं सुधार
अभ्यर्थी अपने नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, पता, पिता का नाम, फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर सहित विभिन्न विकल्पों में सुधार कर सकते हैं। इसकी ऑनलाइन प्रिंट कॉपी भी साथ रखनी होगी जो कि कोआर्डिनेटिंग विवि को देनी होगी।


यह है वेबसाइट
www.cbsenet.nic.in


पहली बार नेट में यह सुविधा दी गई है। अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र चेक करने के बाद 17 से 20 के बीच वेबसाइट पर चेक करें। सुधार के बाद अंतिम प्रिंट लेकर विवि में जमा करा दें। इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा।
- प्रो. डीएस नेगी, कोआर्डिनेटर, नेट एंट्रेंस एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed