फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ugc net exam application.

नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

Thu, 16 Oct 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Oct 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
ugc net exam application.

आखिरकार यूजीसी की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) का इंतजार खत्म हुआ। पहली बार यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) करवाने जा रहा है। इस बार बोर्ड विजुअली हैंडीकैप्ड कैंडीडेट्स को ब्रेल लिपि प्रश्न पत्र मुहैया कराएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से तीन दिन पहले शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अमर उजाला ने इसके आधार पर 12 अक्तूबर को ही बता दिया था कि सीबीएसई नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक ओपन कर दिया गया। बोर्ड के मुताबिक यह परीक्षा 28 दिसंबर को 79 विषयों के लिए होगी।

गढ़वाल मंडल में एचएनबी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और दून यूनिवर्सिटी और कुमाऊं मंडल में कुमाऊं यूनिवर्सिटी, नैनीताल को परीक्षा समन्वयक बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को पूरे प्रमाण पत्र यहां जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार बोर्ड विजुअली हैंडीकैप्ड अभ्यर्थियों के लिए ब्रेल लिपि में प्रश्न पत्र लेकर आया है। ऐसे अभ्यर्थी खुद पढ़कर ब्रेल लिपि वाली ही आंसर शीट में जवाब लिख सकेंगे।

सिर्फ 15 फीसदी बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर

ugc net exam application.

नेट में सामान्य अभ्यर्थियों को पेपर 1 में 40 प्रतिशत, पेपर 2 में 40 प्रतिशत और पेपर 3 में 50 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। ओबीसी, एससी, एसटी और विकलांग अभ्यर्थियों को पेपर 1 में 35 प्रतिशत, पेपर 2 में 35 प्रतिशत और पेपर 3 में 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

इसके बाद बोर्ड मेरिट लिस्ट बनाएगा। इसमें विषयवार और श्रेणीवार केवल शीर्ष 15 प्रतिशत अभ्यर्थियों को नेट क्वालिफाइड माना जाएगा। ऐसे 15 प्रतिशत अभ्यर्थी ही असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य होंगे। इन 15 प्रतिशत चयनित अभ्यर्थियों में ही जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

मुख्य तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 नवंबर 2014
बैंक चालान से फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 18 नवंबर 2014
एप्लीकेशन फार्म, उपस्थिति स्लिप, एडमिट कार्ड प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि : 19 नवंबर 2014
को-ऑर्डिनेटिंग यूनिवर्सिटी में प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 नवंबर 2014
परीक्षा तिथि : 28 दिसंबर 2014
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbsenet.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed