फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC NET: Dummy OMR sheet released

यूजीसी नेट: डमी ओएमआर शीट जारी

Sat, 31 May 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 31 May 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
UGC NET: Dummy OMR sheet released

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) 29 जून को होने वाली राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) की डमी ओएमआर शीट (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्नीशन-शीट) जारी कर दी है।

विज्ञापन


पेपर-1 व पेपर-2 एक ही ओएमआर शीट पर होंगे जो गुलाबी रंग की होंगी। पेपर-3 की ओएमआर शीट केसरिया रंग की होगी। दोनों ही पेपर में डुप्लीकेट ओएमआर शीट छात्र अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, नेट परीक्षा 86 कोऑर्डिनेटिंग यूनिवर्सिटी के तहत 95 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। इस बार दो नई यूनिवर्सिटी नेट के साथ जुड़ गई हैं।

29 जून की परीक्षा 9:30 से 10:45 और 10:45 से 12 बजे पेपर-1 और पेपर-2 होंगी। पेपर-1 के 60 और पेपर-2 के 50 सवालों के जवाब देने के लिए एक शीट पर ही दो बॉक्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी डुप्लीकेट शीट हरे रंग की होगी। 1:30 से 4 बजे की दूसरी शिफ्ट में पेपर-3 आयोजित होगा। इस शीट पर 75 सवालों के जवाब देने होंगे। इस पेपर की डुप्लीकेट ओएमआर शीट बैंगनी रंग की होगी।

यूजीसी ने निर्देश दिए हैं कि एक बार जवाब देने के बाद किसी भी तरह से जवाब में बदलाव नहीं होगा। व्यक्तिगत पहचान या मोबाइल नंबर ओएमआर शीट पर लिखा गया तो परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के परिक्षेत्र में आने वाले आवेदकों की रोल लिस्ट और परीक्षा केंद्र की सूची जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed