UGC NET: स्टूडेंट्स यहां जानें अपना एग्जाम सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में राजधानी में 22,223 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। दिसंबर के आखिरी रविवार यानी, 28 तारीख को यूजीसी की नेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
राजधानी में यूजीसी नेट परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर और एलयू के जंतुविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसपी त्रिवेदी ने बताया कि 79 विषयों के लिए यूजीसी की नेट होगा।
इस बार परीक्षा का जिम्मा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन का है। इसमें 89 संस्थान मिलकर परीक्षा आयोजित करवा रहे हैं। यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नेट पास करना जरूरी है।
जरूरी जानकारी देखें यहां...
स्टूडेंट यूजीसी नेट से जुड़ी जानकारी के लिए www.cbsenet.nic.in पर संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
नेट परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर प्रो. एसपी त्रिवेदी कहते हैं कि राजधानी में परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों के लिए एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर भी नेट का लिंक उपलब्ध करवा जाएगा।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएसएनवी इंटर कॉलेज, बीएसएनवी गर्ल्स कॉलेज, बीएसएनवी डिग्री कॉलेज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी), डीएवी पीजी कॉलेज, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज, लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज, अमीरूद्दौला इस्लामिया पीजी कॉलेज, क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज, सेंटिनियल इंटर कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी सेकंड कैंपस की लॉ फैकल्टी, लखनऊ यूनिवर्सिटी सेकंड कैंपस के गिरी लाल गुप्ता इंस्टीट्यूट, लखनऊ यूनिवर्सिटी के सेकंड कैंपस में आईएसएस संस्थान, एलयू के ओल्ड कैंपस में कॉमर्स व पीजी ब्लॉक, एलयू के ओल्ड कैंपस में जके ब्लॉक व एमबीए डिपार्टमेंट, कॅरिअर कॉन्वेंट कॉलेज।