फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ugc net answer key released

UGC NET की आंसर की जारी

Wed, 26 Feb 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 26 Feb 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
ugc net answer key released

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की ओर से 29 दिसंबर को कराई गए नेशनल एलिजेबिलिटी टेस्ट (नेट) की उत्तर कुंजी (आसंर-की) जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


नेट के सभी 95 विषयों के पेपर और आंसर-की अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके आधार पर परीक्षार्थी अपने जवाबों का मिलान और अंकों का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन


किसी भी तरह की खामी, शिकायत या फीडबैक देने के लिए 3 मार्च तक का समय दिया गया है। फीडबैक के आधार पर अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यूजीसी ने पिछले साल नेट के लिए फीडबैक सिस्टम शुरू किया था। इसकी मदद से परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के बाद ही रिजल्ट जारी करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत एप्टीट्यूड टेस्ट (पेपर-1) के चार सेट और सभी 95 विषयों के पेपर-1 व पेपर-2 और सभी विषयों में तीनों पेपर की आंसर-की यूजीसी नेट की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।


ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम के तहत परीक्षार्थी अपने नेट रोलनंबर, जन्मतिथि, विषय और पेपर के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 3 मार्च रात 12 बजे तक का समय दिया गया है।

सभी शिकायतों की सुनवाई पर अंतिम रूप से आंसर-की तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नेट का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को ग्रीवेंस का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। यूजीसी द्वारा रिजल्ट जारी होने के सात दिन के भीतर छात्र का ई-सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। कोई भी संस्थान नौकरी देने से पहले संबंधित आवेदक का ई-सर्टिफिकेट ऑनलाइन भी जांच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed