{"_id":"fc653d1e8ac83ee6170d9744425fc661","slug":"ugc-launches-new-scheme-for-girl-student-security-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपके कॉलेज में हैं ये सुविधाएं?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्या आपके कॉलेज में हैं ये सुविधाएं?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) संजीदा है। छात्राओं को कॉलेज व यूनिवर्सिटी में किस तरह की सुरक्षा मिल रही है और कैसी जरूरत है ? इस बाबत सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी से ब्यौरा मांगा गया है। समीक्षा और राय के बाद यूजीसी द्वारा सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को जारी पत्र में कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संस्थान प्रमुख है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की पुख्ता इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
कॉलेज व हॉस्टल के आने-जाने की रिकॉर्डिंग हो। छात्र कॉलेज में क्या गतिविधियां कर रहे हैं? लिखित में इसकी सूचना मौजूद होनी चाहिए। सबसे ज्यादा संजीदगी से हॉस्टल के बारे में यूजीसी ने दिखाई है।
विज्ञापन
यूजीसी देगा बजट
छात्रों की सुरक्षा पर समीक्षा किए जाने के बाद 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत कॉलेजों से सुरक्षा का बजट मांगा जाएगा। जिसके तहत कॉलेज किस-किस मद में कितना बजट चाहते हैं? इसका प्रस्ताव लिया जाएगा। उसके बाद यूजीसी की टीम निरीक्षण कर बजट अलॉट करेगी।
कॉलेजों की होगी बैठक
यूजीसी के मसले पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ मिलकर अगले सप्ताह बैठक करेगी, जिसमें सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों में मौजूद सुविधाओं की लिस्ट तैयार करेगी। जिसे यूनिवर्सिटी यूजीसी को भेजा जाएगा।
कैसे दे सकते हैं अपनी राय
छात्रों की सुरक्षा के संबंध में यदि कोई व्यक्ति या संस्थान राय देना चाहता है तो यूजीसी की वेबसाइट पर पैरेंट्स कॉर्नर के पब्लिक ओपिनियन में जाकर लिख सकता है। साथ ही उसे बताना होगा कि आखिर यह कदम क्यों उठाने चाहिए? इसके बाद यूजीसी की एक्सपर्ट कमेटी विचार करेगी।