फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UG student now can take online admission in ICDEOL

जानें, एचपीयू में एडमिशन लेने का सबसे आसान तरीका?

Sat, 31 May 2014 11:05 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
UG student now can take online admission in ICDEOL

नए शैक्षणिक सत्र में प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से यूजी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रोस्पेक्टस और फार्म लेने के लिए विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन


छात्रों को विवि और इक्डोल की साइट पर ही प्रवेश फार्म उपलब्ध होंगे। वे यहां से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया अंतिम 15 दिन में शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


चूंकि, इस बार इक्डोल से यूजी डिग्री में रूसा लागू रहेगा, मगर इसमें सीधे सौ नंबर की सेमेस्टर परीक्षा होगी। इससे छात्रों को भारी राहत होगी। इक्डोल प्रशासन और विवि को उम्मीद है कि इससे इक्डोल से प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसा नहीं, पहले की तरह होंगे परीक्षाएं

UG student now can take online admission in ICDEOL

इक्डोल प्रशासन और विवि रूसा लागू होने पर आम छात्रों को प्रवेश से लेकर परीक्षा फार्म भरने तक पेश आ रही समस्याएं हल करने को कुछ प्रभावी कदम उठा सकता है।

इग्नू की तर्ज पर इक्डोल में भी रूसा को हटाकर पहले का सिस्टम जारी रखने पर विचार किया जा रहा है। संभव हुआ तो च्वाइस बेस्ड सिस्टम को हटाने पर भी फैसला हो सकता है।

इक्डोल में रूसा लागू होने से इक्डोल में शिक्षकों की कमी और आवश्यक आधारभूत ढांचा, पीसीपी, इंटरनल असेसमेंट के लिए पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण रूसा को इक्डोल में पूरी तरह से लागू कर पाना मुश्किल हो रहा है।

वेबसाइट पर डाले प्रवेश फॉर्म

UG student now can take online admission in ICDEOL

उधर, इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत राणा ने भी माना कि रूसा को यूजी में लागू करना संभव नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में पुराने ईयर सिस्टम से ही पढ़ाई करवाए जाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर आनलाइन प्रवेश फार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है।

अगले सत्र से प्रवेश से लेकर रोलनंबर और परिणाम घोषित करने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed