{"_id":"af074579654f7e46d095a0b59ac53fbb","slug":"ug-pg-exam-schedule-changed-himachal-pradesh-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी, पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल बदला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूजी, पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Dec 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भारी हिमपात के चलते एचपीयू ने यूजी और पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है। शिक्षा विभाग ने भी विंटर क्लोजिंग स्कूलों में पहली से चौथी कक्षाओं की परीक्षाएं दो दिन आगे खिसका दी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल और जनसंपर्क अधिकारी डा. रणवीर वर्मा ने बताया कि कुलपति के आदेश पर 15 से 17 दिसंबर तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
इनकी तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। 18 दिसंबर और इसके बाद की परीक्षाएं तय शेड्यूल पर होंगी। उधर, सरकारी स्कूलों में पहली से चौथी कक्षाओं का परीक्षा शेड्यूल भी बदला गया है।
विज्ञापन
साल की आखिरी असेसमेंट के रूप में ये परीक्षाएं सोमवार से शुरू होनी थीं, अब ये बुधवार से होंगी। 15 और 16 दिसंबर को तय परीक्षाएं अब 19 और 20 दिसंबर को होंगी। एसएसए के मिशन निदेशक घनश्याम चंद ने पुष्टि की है।