इस तारीख तक भरें यूजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कॉलेजों में पुराने अंडर ग्रेजुएट ईयर सिस्टम में मार्च माह में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेगुलर छात्रों के साथ प्राइवेट और इक्डोल छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम तारीख 30 दिसंबर रखी गई है। छात्रों को कॉलेज स्तर पर की जाने वाले फार्म भरने की व्यवस्था के तहत परीक्षा फार्म भरने होंगे। संजौली कॉलेज में बीस दिसंबर तक छात्रों को अंतिम तिथि तय की गई है।
इन ईयर कोर्स के द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। छात्र इन्हें डाउनलोड कर भर सकते हैं। रेगुलर, प्राइवेट और इक्डोल सभी छात्रों को इन्हीं फार्म को डाउनलोड कर भरना और जमा करवाना होगा। विवि के ये फार्म कहीं पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
इनके भरे जाने हैं परीक्षा फार्म
तीस दिसंबर तक ईयर सिस्टम में बीए, बीएससी और बीकॉम फाइनल ईयर के परीक्षा फार्म भरे जाने हैं। कॉलेजों में रेगुलर छात्रों के साथ बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक द्वितीय और फाइनल ईयर के छात्रों के अलावा प्राइवेट और इक्डोल के इन कोर्स के छात्रों को 30 दिसंबर तक फार्म भरने होंगे। मार्च 2014 में द्वितीय और फाइनल ईयर में कंपार्टमेंट वाले छात्रों जिनकी सितंबर में कंपार्टमेंट की परीक्षा पास नहीं हुई है, उन्हें भी तय तिथि तक परीक्षा फार्म भरने होंगे।
समय से फार्म न भरा तो 20 हजार तक लेट फीस
तय तारीख तक फार्म न भरने पर नई तय दरों के हिसाब से प्रदेश विश्वविद्यालय फीसें वसूल करेगा। इसमें प्रति फार्म लेट फीस के पंद्रह दिन तक 1200, परीक्षा से बीस दिन पूर्व तक 3600 रुपये, परीक्षा से सात दिन के भीतर आने वाले फार्म पर 10,800, कुलपति की विशेष अनुमति पर भरे जाने वाले फार्म पर बीस हजार की फीस चुकानी होगी।
ये होंगी फीस की दरें
क्लास=======रेगुलर+प्रैक्टिकल=========प्राइवेट+प्रैक्टिकल
बीए========400+100==============500+100
बी कॉम======600+100==============800+100
बीएससी======600+200==============800+100