{"_id":"6f41f4274deaf56f5f67b2a64b4afb50","slug":"uapmt-uapgmee-result-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAPMT, UAPGMEE: कोटद्वार की शुभांगी, हरिद्वार की सलोनी टॉपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UAPMT, UAPGMEE: कोटद्वार की शुभांगी, हरिद्वार की सलोनी टॉपर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Jun 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने सोमवार को यूएपीएमटी और यूएपीजीएमईई की मेरिट सूची जारी कर दी। जिसमें आयुष प्री मेडिकल टेस्ट में कोटद्वार की शुभांगी गर्ग ने 84.5 और उत्तराखंड आयुष पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हरिद्वार की सलोनी गर्ग ने 82.75 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन
वहीं भीलवाड़ा राजस्थान की प्रीति चौहान 86.50 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर रहीं हैं। विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित करने का तरीका अनूठा रहा है। एक सप्ताह पहले प्रोविजनल रिजल्ट घोषित किया गया, अब मेरिट सूची के साथ रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मेरिट के संबंध में किसी तरह के विवाद से बचने के लिए इस तरह का प्रयोग किया गया। यूएपीएमटी में 167 अंक पाकर अमीर हुसैन दूसरे, पिथौरागढ़ की कोमल पाठक तीसरे और कोटद्वार की श्रेया बिष्ट चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने कहा कि 24 मई को प्रोविजनल रिजल्ट घोषित करने के बाद प्रश्नों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। परीक्षार्थियों से 27 मई तक आपत्तियां मांगी गई थीं, जिसके बाद मेरिट सूची जारी की गई है।
कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा में यूएपीजी में 1150 और यूएपीएमटी में 3500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें सामान्य वर्ग के 50 फीसदी अंक वाले और एससी, एसटी के 40 फीसदी अंक वाले अभ्यर्थी सफल रहे हैं। जुलाई में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
खुशी है सरकारी स्कूल से पढ़े मेरे बच्चे
यूएपीएमटी में प्रदेश में मेरिट सूची में नवां स्थान प्राप्त करने वाले विनीत थपलियाल के पिता बेटे की सफलता पर बेहद खुश हैं, शिक्षक पिता को इस बात से सबसे अधिक खुशी है कि उनके दोनों बेटे सरकारी विद्यालय में पढ़े और दोनों आज सफल है।
जीआईसी टंगसा जनपद चमोली में जीव विज्ञान के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद थपलियाल बताते हैं कि उनके दोनों बच्चों ने जीआईसी गोपेश्वर से इंटर किया। विनीत ने इंटर में 85 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
वहीं मेरा बड़ा बेटा भी इसी स्कूल से पढ़ा और जो एनआईटी कुरुक्षेत्र हरियाणा से एमटेक कर रहा है। प्राथमिक विद्यालय कोरूवा मंगरोली की प्रधानाध्यापिका मां विजय थपलियाल भी बेटे की सफलता से खुश हैं। वहीं विनीत बताते हैं कि वह डॉक्टर बनकर दूसरों की मदद करना चाहते हैं।