फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two year b.ed course of sri dev suman university.

श्रीदेव सुमन विवि का दो वर्षीय बीएड कोर्स तैयार

Thu, 18 Jun 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jun 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
two year b.ed course of sri dev suman university.

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन) की नई नियमावली के हिसाब से दो साल का बीएड कोर्स तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


विवि इस कोर्स को चार सेमेस्टर में बांटकर ग्रेड प्वाइंट के हिसाब से छात्र को प्रमोशन देगी। बता दें कि एनसीटीई ने देशभर में इस साल से बीएड का कोर्स दो साल का कर दिया है। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से नियमावली के तहत कोर्स का पूरा खाका तैयार कर एनसीटीई को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें छात्रों को नौ ग्रेड में बांटा गया है। प्रतिशत अंकों के बजाए सेमेस्टर सिस्टम में छात्र को आगे बढ़ाने के लिए यह ग्रेड बेहद काम के साबित होंगे।

इसमें 10 ग्रेड प्वाइंट वाले छात्र को आउटस्टेंडिंग, 9 ग्रेड प्वाइंट वाले छात्र को ए प्लस (एक्सीलेंट), 8 ग्रेड प्वाइंट वाले को ए (वेरी गुड), 7 ग्रेड प्वाइंट वाले को बी प्लस (गुड), 6 ग्रेड प्वाइंट वाले को बी (एबाव ऐवरेज), 5 ग्रेड प्वाइंट वाले को सी (औसत), 4 ग्रेड प्वाइंट वाले को पी (पास), 0 ग्रेड प्वाइंट वाले को एफ (फेल) ग्रेड दिया जाएगा। अनुपस्थित छात्र को एबी ग्रेड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को पढ़ाई में होगी आसानी
श्रीदेव सुमन विवि ने पाठ्यक्रम में न केवल ग्रेड बल्कि हर विषय के प्रति सप्ताह जरूरी घंटे भी बताए हैं। प्रथम सेमेस्टर में दो विषयों में 90 घंटे जबकि तीन में 45-45 घंटे की पढ़ाई जरूरी होगी। अन्य सेमेस्टरों को भी विवि ने घंटों के हिसाब से तैयार किया है। खास बात यह भी है कि विवि ने पाठ्यक्रम के साथ ही रेफरेंस बुक्स के नाम भी तैयार किए हैं। इससे बीएड छात्रों को पढ़ाई में आसानी होगी।

विशेषज्ञों से नई नियमावली के हिसाब से बीएड का नया खाका बनाकर एनसीटीई को भेजा है। अगस्त में प्रवेश परीक्षा और फिर काउंसिलिंग के बाद इस बार जो दाखिले होंगे, उन छात्रों को सेमेस्टर सिस्टम के हिसाब से ही पढ़ना होगा।
- डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed