{"_id":"c67f44c71d884c94f70f83931fe493c7","slug":"two-more-students-suspended-at-sanjauli-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कॉलेज के दो और छात्र हुए सस्पेंड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
संजौली कॉलेज के दो और छात्र हुए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Aug 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के दो छात्रों को लड़ाई झगड़े में शामिल हो कर अनुशासन तोड़ने के आरोप में दो और छात्रों को निलंबित किया है। ये छात्र भी मारपीट में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये छात्र मंगलवार को कॉलेज के छात्रावास परिसर के बाहर लड़ाई झगड़े में शामिल पाए गए थे। इसलिए अनुशासन कमेटी ने इन दोनों छात्रों को निलंबित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
नोटिस बोर्ड पर आदेशों को लगा भी दिया गया है। इन दोनों छात्रों को दस दिनों के भीतर अपने अभिभावकों को कॉलेज लाना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उधर कॉलेज प्रशासन ने बीते रोज परिसर प्रतिबंध के बावजूद परिसर में धरना प्रदर्शन करने और शिक्षकों से गलत व्यवहार करने के आरोप में 5 छात्रों को निलंबित किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन कमेटी की सहमति से निलंबन आदेशों को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है।
इन छात्रों को सात दिनों में अपने अभिभावकों को कॉलेज लाकर अपना पक्ष रखना होगा। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि अनुशासन तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इन दो दिनों में निलंबित किए गए छात्रों में यौवन, मनीष, मोहित, अशोक, सुरेश व विश्व और अमन शामिल है।