फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two degree colleges get mionrity status

दो डिग्री कॉलेजों को अल्पसंख्यक का दर्जा

Wed, 01 Jan 2014 01:35 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
two degree colleges get mionrity status

एलयू से संबद्ध दो सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों को अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा मिल गया है। दोनों ही कॉलेजों को मुस्लिम धर्म की श्रेणी में अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्गत प्रमाणपत्रों के आधार पर शासन ने इन कॉलेजों के अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


राजधानी के इन दो कॉलेजों सहित प्रदेश भर में कुल छह डिग्री कॉलेजों को अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा मिला है। राजधानी में गोमती नगर स्थित आदर्श बालिका डिग्री कॉलेज और फैजुल्लागंज स्थित लखनऊ कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट को अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन संस्थानों को अल्पसंख्यक कॉलेजों को मिलने वाली सुविधाएं मिलेंगी। इन्हें विभिन्न कोर्सेज की कुछ सीटों पर सीधे प्रवेश लेने का हक मिल जाएगा। अभी दोनों कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय से सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के रूप में संबद्ध हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। इनके अलावा जिन कॉलेजों को अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा मिला है।


उनमें इलाहाबाद का डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज, गाजियाबाद का महात्मा गौतम बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज, मेरठ का चौधरी महकार सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन और गोंडा का अलहाई डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

शासन ने सभी छह कॉलेजों को अल्पसंख्यक कॉलेजों के रूप में ट्रीट किए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed