फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tul Maheshwari scholarship winners honored by irani

अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति विजेताओं को सम्मान

Thu, 11 Feb 2016 03:34 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
tul Maheshwari scholarship winners honored by irani

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 योजना के लिए चुने गए 38 विद्यार्थियों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को मंत्रालय में बुलाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


छात्रों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘आपका लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाने का जरिया न बने। आपके लक्ष्य से समाज सेवा और देश की प्रगति में योगदान होना चाहिए।’ इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चों को अपना शुभकामना संदेश भेजा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने समाज के कमजोर तबके के मेधावी छात्रों को अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति देने की इस पहल की तारीफ की। प्रधानमंत्री के संदेश और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के हाथों सम्मानित होकर छह राज्यों के इन 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चेहरे पर निराली चमक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के इन विजेताओं और उनके अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था। इस अवसर पर गोरखपुर के दो नेत्रहीन विद्यार्थियों को विशिष्ट सम्मान के तहत छात्रवृत्ति दी गई।

छात्रवृत्ति आपको मेरिट के आधार पर मिल रही है

tul Maheshwari scholarship winners honored by irani

केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति आपको मेरिट के आधार पर मिल रही है। यह निश्चित रूप से आपकी मेहनत का फल है।


आगे भी आप इसी तरह सफलता के नए आयाम छूएं और अपने-अपने सपनों को साकार करें। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने इन विद्यार्थियों से खुलकर अनौपचारिक बातचीत की।

सम्मान समारोह से पहले छह राज्यों से आए इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ दिल्ली के कई दर्शनीय स्थल भी देखे। इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति से दिल्ली दर्शन की शुरुआत करते हुए यह टीम राष्ट्रपति भवन और संसद भवन देखने के बाद लाल किले के इतिहास से रू-ब-रू हुई।

छात्रवृत्ति प्राप्त कर क्या बोले छात्र

tul Maheshwari scholarship winners honored by irani

नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 19 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी गई। वहीं ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को 50-50 हजार रुपये की एक मुश्त छात्रवृत्ति दी गई।

दिल्ली भ्रमण के दौरान जम्मू से आए दसवीं के छात्र विश्वास गुप्ता ने कहा कि इससे पहले उन्होंने इंडिया गेट को सिर्फ टीवी में देखा था और किताबों में पढ़ा था। यहां आकर इस स्मारक और इसके नीचे निरंतर जल रही अमर जवान ज्योति के महत्व को जान पाया।

वहीं देहरादून से आई शरमीन परवीन ने बताया कि लाल किले का इतिहास किताबों में तो बहुत बार पढ़ा था, लेकिन आज इसमें घूम कर इसके इतिहास को जानना शानदार अनुभव था। दूसरे बच्चों के भी कुछ ऐसे ही अनुभव थे। कई बच्चे तो देश की राजधानी में पहली बार घूमने आए थे।

अपने भतीजे निखिल जोशी के साथ नैनीताल से आए भैरवदत्त बजेठा के अनुसार, अमर उजाला द्वारा गरीब तबके के बच्चों को छात्रवृत्ति देना और उन्हें देश की राजधानी में भ्रमण कराना एक शानदार अनुभव है। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed