बीटेक करने वालों के लिए खुशखबरी , फीस में मिलेगी बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी से बीटेक और बेसिक साइंस (बीएस) की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंटों से अब पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) में एडमिशन की ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी।
यह फीस आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) ने रविवार को माफ कर दी। यह फीस सालाना 45 से 50 हजार रुपये है। बीओजी का कहना है कि बीटेक या फिर बीएस के बाद एमडैस करने वाले स्टूडेंटों को भी ट्यूशन फीस से राहत दी जाएगी।
इस दिशा में काम चल रहा है। यह पहला मौका है, जब आईआईटी में बिना ट्यूशन फीस एडमिशन देने का फैसला हुआ है।
पीजी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए हुआ फैसला
पीजी एजूकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी ने सत्र 2016-17 की एडमिशन और ट्यूशन फीस जमा करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है।
अब आईआईटी से बीटेक, बीएस करने के बाद एमटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, बीएस-एमएस डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमएस, बीटेक-एमबीए और बीएस-एमबीए डुवल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने पर स्टूडेंट से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी।
फाइनेंस कमेटी के इस फैसले पर रविवार को चेयरमैन प्रो. आरसी भार्गव और निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना की अध्यक्षता वाली बीओजी ने मुहर लगा दी।