फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tuition fee relaxation for girls in bbau

Good News: लड़कियों की ट्यूशन फीस होगी माफ

Tue, 12 May 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 12 May 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Tuition fee relaxation for girls in bbau

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पांच लाख से कम आय वाले परिवारों की बेटियों की ट्यूशन फीस माफ होगी। हालांकि किसी परिवार में दो बेटियां दाखिला लेना चाहती हैं तो यह लाभ केवल एक बेटी को ही मिलेगा।

विज्ञापन


सोमवार को कुलपति प्रो. आरसी सोबती की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. आरसी सोबती का कहना है कि उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


प्रो. सोबती ने कहा कि यह पहली ऐसी यूनिवर्सिटी होगी जो कि इस तरह की सुविधा बेटियों को देगी। बीबीएयू में विभिन्न कोर्सेज में ट्यूशन फीस 4 हजार रुपये से लेकर 55 हजार रुपये तक है। ऐसे में एकेडमिक काउंसिल के इस निर्णय से छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएयू में बढ़ गई है इस बार फीस

Tuition fee relaxation for girls in bbau

बीबीएयू में इस साल फीस में बढ़ोतरी की गई थी। सभी कोर्सेज की प्रति सेमेस्टर अलग-अलग ट्यूशन फीस है और अन्य मद की फीस अधिकतम 11400 रुपये है । इसमें भी पीजी व अन्य कोर्सेज में 6400 रुपये और पीएचडी में 9400 व एमफिल में 8400 रुपये अलग-अलग निर्धारित है।

बीबीएयू में सोमवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह भी तय हुआ कि अगर किसी परिवार में दो बेटियां हैं तो उनके यहां पर केवल एक बेटी को ही दाखिले में यह छूट दी जाएगी।

दूसरी बेटी को बीबीएयू में दाखिला लेने पर सामान्य स्टूडेंट्स की तरह ही पूरी फीस भरनी होगी। वहीं बीबीएयू की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को 31 मई तक रिव्यू कर लागू करें।

कोर्स सीबीसीएस के अनुसार ही अपडेट कर लें। वहीं इस साल दाखिले के लिए जितने भी कोर्सेज के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं वह सभी चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed