फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trouble online forms for EWS

नर्सरी दाखिला: ईडब्ल्यूएस के लिए ऑनलाइन फॉर्म बना परेशानी

Wed, 13 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
trouble online forms for EWS

निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस में आर्थिक पिछड़े व वंचित वर्ग (ईडब्लयूएस) के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन फॉर्म भरना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कभी सर्वर डाउन हो रहा है तो कभी गलती करने पर डिलीट का विकल्प काम नहीं कर रहा। घर से दूरी बढ़ने के साथ ही इस वर्ग को स्कूलों के भी विकल्प कम मिल रहे हैं। इस वर्ग के लिए अब तक सरकारी हेल्प डेस्क की सुविधा न होने से यह परेशानियां लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।

विज्ञापन


आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन में सहायता कर रही पारदर्शिता की रीतु मेहरा कहती हैं कि शिक्षा निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया काफी अच्छी है। लेकिन आवेदन करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वह बताती हैं कि जब से प्रक्रिया शुरू हुई है तब से प्रतिदिन यह समस्या आती है कि दो-दो घंटे के लिए सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे फॉर्म नहीं भरे जा पा रहे। इसी तरह स्कूलों का सही ब्योरा चयन करने के लिए उपलब्ध नहीं है। मसलन, अगर किसी अभिभावक के घर से एक से तीन किलोमीटर की दूरी में सात स्कूल हैं तो उन्हें आवेदन के कम अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहती हैं कि लग रहा है कि स्कूलों की मैपिंग ठीक से नहीं हुई। वहीं, अगर ऑनलाइन आवेदन के समय गलती करने पर सुधार का विकल्प तो दिया गया है लेकिन वह काम नहीं करता। वहीं आवेदन फॉर्म में राशन कार्ड के नंबर व जारी करने की तिथि पूछी जा रही है।

वह कहती हैं कि अभी जो नए राशन कार्ड तैयार हो रहे हैं उसमें जारी करने की तिथि नहीं हैं जिससे आवेदन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि हमने इन परेशानियों के चलते शिक्षा निदेशालय को प्रजेंटेशन दिया है और इन आवेदकों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की है।

स्वीकार नहीं हो रहा आधार कार्ड
सामान्य वर्ग को भी कई परेशानियां हैं। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक सरदार पटेल स्कूल आवासीय प्रमाणपत्र के रूप में आधार कार्ड स्वीकार नहीं कर रहा है। अभिभावकों से वोटर कार्ड व पासपोर्ट मांगा जा रहा है। स्कूल माता-पिता दोनों के ही अलग-अलग दस्तावेज मांग रहे हैं।


हेल्प डेस्क से मिलेगी जानकारी

अभिभावकों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीपी इंटरनेशनल स्कूल में 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक हेल्प डेस्क लगाया जा रहा है वहीं 17 जनवरी को अलकनंदा स्थित पॉल जॉर्ज स्कूल में हेल्प डेस्क लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed