फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tripti wins election

सहेली की मदद से तृप्ति को मिला 'ताज'

Sat, 31 Aug 2013 11:50 AM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Sat, 31 Aug 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
tripti wins election

राजधानी के एमकेपी कॉलेज में प्रचार करते-करते तृप्ति ध्यानी ने छात्रसंघ में अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। और इसके पीछे का सारा श्रेय उनकी एक फ्रेंड को जाता है।

विज्ञापन


पिछले साल एक सहेली के कहने पर तृप्ति प्रचार में जुटी और यहीं से शुरू हो गया उनका कॉलेज राजनीति का करियर। जीत के बाद तृप्ति अपनी उस सहेली को बार-बार धन्यवाद देती नजर आई।
विज्ञापन


पढ़े, एमकेपी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने किया 'क्लीन स्वीप'
विज्ञापन
विज्ञापन


तृप्ति ध्यानी कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। तृप्ति ने बताया कि प्रथम वर्ष तक वह छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया से जनजान थी। पहले साल तो उन्होंने वोट भी नहीं दिया। द्वितीय वर्ष में पहुंची तो एक सहेली ने अपने पक्ष में चुनाव प्रचार का अनुरोध किया।

तृप्ति को पहले अटपटा लगा, लेकिन बाद में वह सहेली के लिए प्रचार में जुट गई। धीरे-धीरे ‘आई हेट पॉलिटिक्स’ वाली उनकी राय बदलने लगी। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक भूमिका तैयार करनी शुरू कर दी। वरिष्ठ छात्राओं से मिलकर गुर सीखे। इस वर्ष एबीवीपी ने तृप्ति की गुड इमेज और काम को देखते हुए टिकट भी दे दिया।

जीत के बाद तृप्ति ने कहा कि दो साल पहले जिस राजनीति से घृणा थी, उसी ने आज उन्हें छात्रसंघ का सरताज बना दिया। अध्यक्ष पद की इस चकाचौंध के बीच भी तृप्ति अपनी उस मित्र का शुक्रिया करना नहीं भूली, जिसकी वजह से वह राजनीति में यहां तक पहुंच पाई।

फैकल्टी के लिए लड़ाई
तृप्ति ने कहा कि बीएससी और बीकॉम में सबसे ज्यादा फैकल्टी की कमी है। वह अब इस नई लड़ाई के लिए पूरे छात्रसंघ को साथ लेकर तैयार हैं। उनका मकसद कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए फैकल्टी की नियुक्ति और छात्राओं के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करवाना है। कहा कि जिन वादों के साथ उन्होंने चुनाव लड़ा है, वह उन पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करेंगी।


एसजीआरआर में नामांकन आज से
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में आज से नामांकन शुरू होने जा रहा है। कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि छात्र शनिवार को अपने नामांकन पत्र जमा कराएंगे।

डीबीएस में आज से नामांकन पत्र बिक्री
डीबीएस पीजी कॉलेज में आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने जा रही है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा. एके बियानी ने बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगी।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed