फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trick to beat math in JEE Mains

जेईई मेन्सः इस ट्रिक से गणित को दें मात

Mon, 24 Mar 2014 08:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
trick to beat math in JEE Mains

आईआईटी समेत देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के दरवाजे खोलने वाले ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम में गणित का पेपर अभ्यर्थियों की परेशानी का सबब रहता है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो नंबरों के खेल में उलझने के बजाय अगर अभ्यर्थी सवालों को सुलझाने में सूझबूझ का इस्तेमाल करें तो न सिर्फ हौव्वा दूर होगा, बल्कि बेहतर अंक भी हासिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करें गणित की तैयारी
-गणित प्रैक्टिस का विषय है, जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे उतनी राह आसान होगी
-पुराने पेपर देखें, सवालों का ट्रेंड समझने की कोशिश करें, परीक्षा में लगभग हर चैप्टर से प्रश्न आते हैं
-ग्राफिकल एप्रोच गणित के सवालों को हल करने में बहुत सहायता करती है, अगर आप ग्राफ बना लेते हैं तो कैलकुलस के कई सवाल चुटकियों में हल हो जाते हैं
-प्रश्नपत्र मिलने के बाद दो-तीन मिनट आसान सवालों की खोज में लगाएं, 30 से 40 प्रतिशत गणित के सवाल घुमावदार लेकिन बहुत आसान होते हैं
-किसी भी सवाल में उलझने के बजाय जरूरी है कि आप एक सवाल को दो से तीन मिनट में सुलझाने का प्रयास करें, वक्त बर्बाद न करें
-जोड़ और घटाव की छोटी से छोटी गलतियां करने से परहेज करें
-रफ कार्य करते समय साफ-साफ लिखें, क्योंकि अक्सर जल्दबाजी में गलत लिखा जाता है और वह सवाल हल नहीं हो पाता है
-फंक्शन थ्योरी पर अपनी पकड़ मजबूत करें क्योंकि बहुत से सवालों में इसका प्रयोग होता है
-मॉक टेस्ट जरूर हल करें, इससे आपकी पकड़ मजबूत होने के साथ ही समय का प्रबंधन भी आसान हो जाता है
-जिन टॉपिक पर आपकी पकड़ अच्छी है, उन पर ध्यान दें लेकिन फार्मूले और कांसेप्ट सभी टॉपिक्स के याद होने चाहिए
-ओएमआर शीट पर उत्तर मार्क करते वक्त सावधानी बरतें
-कभी भी उत्तर को आखिर में मार्क करने के लिए न छोड़ें, इससे गलती होने की संभावना बढ़ जाती है
-एक टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों की तैयारी बेहतर तरीका हो सकता है
(अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ और गणित के विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed