{"_id":"dfe4b5acd92b1dbf1b793ae8e99e5e69","slug":"transport-department-gives-a-legal-notice-to-100-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस 5 दिन का वक्त है सुधर जाएं, वरना...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बस 5 दिन का वक्त है सुधर जाएं, वरना...
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मानकों पर खरा न उतरने वाले स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभाग ने जिले के सभी निजी स्कूलों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाहनों को मानकों के अनुरूप ढालने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगले सप्ताह से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
चेकिंग के दौरान मानकों पर खरा न उतरने वाले स्कूली वाहनों के परमिट भी रद्द हो सकते हैं। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के रूप में अभिभावकों की जेब पर बोझ हर साल बढ़ा दिया जाता है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
मानकों को नजरअंदाज कर बेलगाम दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू होने जा रहा है। एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि स्कूलों के नाम नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
26 जनवरी तक का समय स्कूलों को दिया जा रहा है ताकि वाहनों को तय मानकों के अनुरूप ढाला जा सके। 27 जनवरी से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विशेष अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। मानकों पर खरा न उतरने वाले स्कूली वाहनों को जब्त करने के अलावा परमिट भी निरस्त किए जा सकते हैं।
हाल ही में हुए स्कूल बस हादसे के बाद से ही बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया हुआ है।