{"_id":"c29a49f05c096b8f458d3a482a5046e7","slug":"trainning-private-schools-govt-teachers-saupins-school","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुछ यूं दी सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ट्रेनिंग ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कुछ यूं दी सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ट्रेनिंग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से सरकारी स्कूल के शिक्षकों को प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपलों से ट्रेनिंग दिलाई जा रही है।
सेक्टर-32 स्थित सॉपिंस स्कूल में सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमें 26 शिक्षकों और दो प्रिंसिपलों ने हिस्सा लिया। प्राइमरी और प्री प्राइमरी के शिक्षकों के लिए यह वर्कशॉप आयोजित की गई।
इस दौरान ऑडियो, विजुअल और पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टोरी टेलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सॉपिंस स्कूल के प्रिंसिपल एबीएस सिद्धू ने भी अपने अनुभव बांटे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग के इंटर स्कूल पार्टनरशिप प्रोजेक्ट के तहत प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे।
इसका उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को पढ़ाने के लिए अपनाए जा रहे पुराने तरीकों में बदलाव किया जा सके। हाईकोर्ट के निर्देशों पर चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने इंटर स्कूल पार्टनरशिप प्रोग्राम तैयार किया है।
इसके तहत सात प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल और आठ सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों की एक कमेटी भी बनाई गई है।