{"_id":"0b19d7a3da1e00cb05c7675442d807a5","slug":"trade-subject-is-no-more-compulsory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटर के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हाईस्कूल और इंटर के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा में ट्रेड विषयों में पढ़ाई की अनिवार्यता न रखने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
पहले किसी एक ट्रेड को अनिवार्य रूप से छात्रों को लेने की अनिवार्यता करने का विचार था। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
निदेशालय ने तर्क दिया है कि ट्रेड विषयों को अनिवार्य किए जाने से छात्रों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ जाएगा जिससे उनके शैक्षिक कैरियर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कला वर्ग, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग या कृषि वर्ग के छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के किसी ट्रेड को विषय के रूप में अनिवार्य करने पर मंथन शासन स्तर पर चल रहा था।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर लगभग सहमति भी बन चुकी थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में स्पष्ट प्रस्ताव मांगा गया था। इसमें पूछा गया था कि यदि व्यावसायिक शिक्षा के किसी ट्रेड को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल कर दिया जाएगा तो कैसा रहेगा।
इसके आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजते हुए इसकी अनिवार्यता को खारिज किया है।