{"_id":"3aec343fb68b17c3008e1c5072f58204","slug":"tough-paper-in-cbse-board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE exam: लंबा पेपर देखकर काफूर हुई ठंड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE exam: लंबा पेपर देखकर काफूर हुई ठंड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं के छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा काफी मुश्किलों भरी रही जबकि 10वीं में हल्के विषयों की वजह से ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
सोमवार से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं दून में भारी बारिश के बीच शुरू हो गई। छात्र छाता लेकर भीगते हुए जैसे तैसे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। नियत समय पर परीक्षा शुरू हो गई। लेकिन प्रश्न पत्र देखकर बारिश की ठंड काफूर हो गई।
विज्ञापन
12वीं में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र काफी लंबा था। एक छात्र मुकेश ने बताया कि सवाल तो आसान थे लेकिन जितना विस्तार से पूछा गया था, उस लिहाज से वक्त की कमी थी। एक छात्रा निकिता ने बताया कि उन्होंने तीन घंटे के भीतर ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कई परीक्षा केंद्रों पर तो छात्र बारिश की वजह से पेपर से काफी पहले पहुंच गए थे। इस वजह से परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही उनके बैठने का इंतजाम करा दिया गया था। हालांकि दसवीं में केवल वोकेशनल कोर्स की परीक्षा होने की वजह से ज्यादा छात्र शामिल नहीं हुए।
दून में करीब 20 हजार छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को 10वीं के छात्रों की विज्ञान की परीक्षा होगी जबकि 12वीं के छात्रों की चार मार्च को बिजनेस स्टडीज सहित कई विषयों की परीक्षा होनी है।