{"_id":"9dd761e38dd37e5267bf258ecbd31853","slug":"top-100-school-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में छाए दून के स्कूल, पढ़िए किस स्थान पर है कौन?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
देश में छाए दून के स्कूल, पढ़िए किस स्थान पर है कौन?
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Sep 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा क्षेत्र की अहम मैगजीन एजूकेशन वर्ल्ड ने देशभर के सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी स्कूलों की रैंकिंग जारी की है।
विज्ञापन
टॉप 100 स्कूलों में दून, नैनीताल और उत्तरकाशी के कई स्कूलों ने शानदार रैंक प्राप्त की है। आईसीएसई और आईएससी श्रेणी में ब्राइटलैंड स्कूल को नौवीं रैंकिग मिली है।
दून स्कूल इस बार पिछड़ गया
हालांकि, गत वर्ष देश में शीर्ष बॉर्डिंग स्कूल का खिताब जीतने वाले दून स्कूल इस बार पिछड़ गया है। 10वीं के परिणाम में दून स्कूल 19वें स्थान पर आया है जबकि बॉर्डिंग श्रेणी में स्कूल का नाम नहीं है।
विज्ञापन
एजूकेशन वर्ल्ड की ओर से वार्षिक परिणाम, सुविधाओं आदि कई पैमानों के आधार पर स्कूलों की रैंक जारी की जाती है। इस बार न केवल रिजल्ट बल्कि बेस्ट को एजूकेशनल श्रेणी में भी दून के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि सीबीएसई की रैंकिंग में दून के स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। देश के टॉप 100 स्कूलों में केवल केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप ही जगह बना पाया है।
विज्ञापन
टॉप 100 में शामिल आईसीएसई स्कूल
स्कूल----------------------------------आल इंडिया रैंक
ब्राइटलैंड स्कूल, देहरादून---------------------9
वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून----------------12
होम टाउन गर्ल्स स्कूल, देहरादून-------------18
द दून स्कूल, देहरादून----------------------19
एन मैरी स्कूल, देहरादून-------------------41
सेंट जोजेफ्स एकेडमी, देहरादून---------------44
मसीह डिलासा स्कूल, उत्तरकाशी----------------58
कांवेंट आफ जीसस एंउ मैरी, देहरादून-----------60
वाइनबर्ग ऐलन स्कूल, मसूरी--------------69
दून ब्लॉसम स्कूल, देहरादून-----------------72
समर वैली स्कूल, देहरादून-------------------88
टॉप 100 में शामिल आईएससी स्कूल
स्कूल----------------------------------आल इंडिया रैंक
ब्राइटलैंड स्कूल, देहरादून--------------------9
वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून--------------12
सेंट जोजेफ्स एकेडमी, देहरादून------------22
ऐन मैरी स्कूल, देहरादून-----------------36
कांवेंट आफ जीसस एंड मैरी, देहरादून----39
शेरवुड कालेज, नैनीताल------------------88
सेंट ज्यूड्स स्कूल, देहरादून---------------92
टॉप 100 सीबीएसई 12वीं स्कूल में रैंक
केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, देहरादून---------91
बेस्ट को एजूकेशन स्कूल इन इंडिया में रैंक
स्कूल--------------------------------------आल इंडिया रैंक
शेरवुड कालेज, नैनीताल-------------------------7
वाइनबर्ग ऐलन स्कूल, मसूरी-------------------12
एशियन स्कूल, देहरादून------------------------21
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून-----------30
कसीगा स्कूल, देहरादून-----------------------33
गुरु नानक फिफ्थ सेनेटरी स्कूल, मसूरी---------39