फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toll Free Number from Punjab Education Deptt

शिक्षा विभाग का टोल फ्री नंबर, वेब पोर्टल जल्द

Wed, 18 Jun 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 18 Jun 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
Toll Free Number from Punjab Education Deptt

शिक्षा विभाग में लोगों के सुझाव और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर और वेब पोर्टल शुरू किया जाएगा। यह बात पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मंगलवार को कही। वह शहर के फेज-3 बी1 स्थित सरकारी मॉडल स्कूल में शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बुलाई गई मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें पंजाब भर से आए जिला शिक्षाधिकारियों और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठकमें शिक्षा मंत्री डॉ. चीमा ने कहा कि शिक्षा विभाग लोगों की शिकायतें जानने के लिए पुलिस और अन्य विभागों की तर्ज पर एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा। इस पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। इसके अलावा विभाग द्वारा पहले इस्तेमाल किए जा रहे वेब पोर्टल के अलावा नया पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। इसमें गांव की पंचायतों समेत अन्य नुमाइंदे विभाग के प्रति अपनी शिकायतें और उन्हें दूर करने के लिए सुझाव देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिक्षा विभाग के कामकाज को और चुस्त दुरुस्त बनाने पर जोर देते हुए उन्हें स्कॉलरशिप स्कीम प्रभावशाली ढंग से लागू करते हुए हर लाभपात्र को इसकी राशि पहुंचने को यकीनी बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह हर तीन महीने बाद लाभपात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की रिर्पोट उच्चाधिकारियों के पास भेजें। साथ ही विभाग के कोर्ट केस की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाएं। साथ ही इन निर्देशों का अनुपालन अधिकारियों को एक माह के अंदर पूरा करने को कहा। ताकि जिन मामलों में शिकायतकर्ता को लाभ मिलता है तो उसे लाभ देकर ऐसे केसों की संख्या कम की जाए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग अकादमिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं और खोज कार्यों को बढ़ावा दें। इसके अलावा गणित, विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई में प्रैक्टिकल की पहल करें। इनके अध्यापकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स या ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जाएं।


बैठक में मुख्य संसदीय सचिव इंदरबीर सिंह बुलारिया, प्रमुख सचिव अंजली भंवरा, सचिव राहुल भंडारी, विशेष सचिव गुरदीप सिंह, डीपीआई सेकेंडरी कमल गर्ग, डीपीआई एलिमेंटरी दर्शन कौर और डायरेक्टर साधू सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed