{"_id":"f4fae1512057c8fe281c52b0499fdb09","slug":"today-will-be-the-district-level-swimming-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आज होगा जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 21 May 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
30 वीं सब जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप व 45 वीं जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए बुधवार को डिस्ट्रिक्ट ट्रायल होगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद स्वीमिंग एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी कोपल अरोरा ने बताया कि कमला नेहरू नगर स्थित स्वीमिंग पूल में यह डिस्ट्रिक्ट ट्रायल होगा।
इस ट्रायल में जो खिलाड़ी चयनित होंगे वह मंडलीय ट्रायल देने के लिए मेरठ जाएंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सब जूनियर चैंपियनशिप, लखनऊ और जूनियर चैंपियनशिप सैफई में होगी उसमें हिस्सा लेंगे।
सभी खिलाड़ी ट्रायल के वक्त अपना बर्थ और मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर आएंगे। ग्रुप फर्स्ट के लिए 15 से 17 वर्ष, ग्रुप सेकेंड के लिए 13 से 14 वर्ष, ग्रुप थर्ड केलिए 11 से 12 वर्ष और ग्रुप फोर्थ के लिए 9 से 10 वर्ष आयु निर्धारित है।
विज्ञापन