{"_id":"33810577cdc4b16270353e65f192d48f","slug":"today-surely-send-the-confirmation-letter-upsee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जरूर भेज दें यूपीएसईई कंफर्मेशन लेटर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आज जरूर भेज दें यूपीएसईई कंफर्मेशन लेटर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेजों में प्रवेश के लिए होने वाली यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) में आवेदन प्रक्रिया रविवार का थम गई। यूपीटीयू के आवेदन तिथि में एक दिन के इजाफे के बाद साइबर कैफे में अप्लाई करने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
छह अप्रैल तक आवेदन करने वाले छात्रों को अपना कंफर्मेशन लैटर सोमवार को हर हाल में भेजना होगा। कंफर्मेशन पेज जमा कराने के लिए नौ अप्रैल को शाम पांच बजे तक का ही वक्त बचा है। ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को सोमवार को फीस जमा करने के बाद फौरन कंफर्मेशन पेज विवि भेजना होगा।
विज्ञापन
यूपीटीयू की 20 अप्रैल को होने वाली ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में बीटेक, बीटेक बायोटेक, बीफार्मा, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए और लेटरल एंट्री में आवेदन करने वाले छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, 27 अप्रैल को एमबीए, एमसीए और एमएएम कोर्सेज के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन