{"_id":"4c7d17add4c39528e944c2cba859983d","slug":"today-pu-syndicate-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सिंडीकेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की वीरवार को सिंडीकेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
4 जनवरी को हुई सिंडीकेट बैठक में सिर्फ 10 प्रस्तावों पर ही चर्चा हो सकी थी। ऐसे में पिछले मीटिंग के एजेंडे को ही वीरवार को डिस्कस किया जाएगा।
सिंडीकेट बैठक में पीयू से एफिलिएटेड कालेजों में रिसर्च सेंटर और कालेज शिक्षकों को पीएचडी गाइड बनने की अनुमति जैसे प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
वीरवार को बैठक शाम 4.30 बजे शुरू होगी। 100 से अधिक आइटम होने के कारण सिंडीकेट बैठक देर रात तक चलने की उम्मीद है। सिंडीकेट में सेक्टर-46 स्थित धनवंतरी कालेज के विद्यार्थियों के प्रोविजनल रिजल्ट को लेकर भी प्रस्ताव आएगा।