फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   today iti entrance test

आए प्रश्नपत्र, आईटीआई की परीक्षा आज से

Tue, 25 Feb 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
today iti entrance test

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की पहली सेमेस्टर परीक्षा से संकट के बादल छंट

विज्ञापन
गए।

परीक्षा से ठीक एक दिन पहले भारत सरकार से प्रश्नपत्र आ गए। मंगलवार और बुधवार को दो पालियों में आईटीआई की परीक्षा प्रस्तावित है।

लखनऊ के पांच केंद्रों पर 2,168 और प्रदेश के 193 केंद्रों पर 96,934 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी है।आईटीआई मे इस साल पहली बार सेमेस्टर प्रणाली पर परीक्षा आयोजित होने जा रही है।

परीक्षा को लेकर डीजीईटी और व्यावसायिक परीक्षा परिषद दोनों की लापरवाही दिखी। पेपर शुरू होने से चार दिन पहले तक व्यावसायिक परीक्षा परिषद स्टूडेंट्स की संख्या तक साफ नहीं कर पाया था।

परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र डीजीईटी को भेजने होते हैं। प्रश्नपत्र सभी जिलों के बैंक लॉकर में रखे जाने थे। इसके बावजूद सोमवार दोपहर तक अधिकारी प्रश्नपत्रों का इंतजार ही करते रहे।

शाम को जब प्रश्नपत्र आ गए तब अधिकारियों की जान में जान आई। सोमवार को पहली पाली में फोर सेमेस्टर के अभ्यर्थियों की ट्रेड थ्योरी और एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की परीक्षा होगी।

दूसरी पाली में एक और दो सेमेस्टर वाले ट्रेड की परीक्षा होगी। मंगलवार को वोकेशनल साइंस और इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा होगी।

लखनऊ में परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के अनुसार परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed