फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To be recognized without admission of Nitra, halted Result

बिना मान्यता निट्रा ने कर लिये एडमिशन, रुका रिजल्ट

Thu, 17 Apr 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Apr 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
To be recognized without admission of Nitra, halted Result

संजय नगर स्थित निट्रा इंस्टीट्यूट के बीटेक फर्स्ट ईयर (टेक्सटाइल केमिस्ट्री ब्रांच) के दर्जनों स्टूडेंट्स रिजल्ट न आने पर मंगलवार को भड़क गए। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ने अभी तक बीटेक टीसी (टेक्सटाइल केमिस्ट्री) ब्रांच की मान्यता यूपीटीयू से नहीं ली है, काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन कर लिए गये।

विज्ञापन


अब सेेमेस्टर का रिजल्ट नहीं घोषित किया जा रहा है। उधर, कालेज के डायरेक्टर एमएस रायजादा का कहना है कि ब्रांच की मान्यता के लिए यूपीटीयू से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) के बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र भड़क उठे। छात्र क्लासेज छोड़कर बाहर आए और कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप था कि कालेज प्रशासन ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कोर्स की यूपीटीयू से मान्यता ही नहीं थी उसमें एडमिशन कर लिए गए। छात्रों ने कई बार पूछा परंतु हर बार प्रबंधन का टालमटोल वाला रवैया रहा। कालेज प्रशासन अंत समय तक यही कहता रहा कि बीटेक टीसी (टेक्सटाइल केमिस्ट्री) ब्रांच को यूपीटीयू से मान्यता है।


अब जब यूपीटीयू ने रिजल्ट रोक दिया है तब सच्चाई सामने आई है। रिजल्ट आया नहीं है और अगले सेमेस्टर के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा रहे हैं। अगले माह 18 मई से एग्जाम शुरू होंगे। मगर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यदि मामले को जल्द निपटाया नहीं जाता है तो सभी छात्र उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed