{"_id":"25fc06159195b30d85bdcc44c507df61","slug":"tips-to-avoid-tension-during-exam-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारी के दौरान ये उपाय दूर करेंगे टेंशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
परीक्षा की तैयारी के दौरान ये उपाय दूर करेंगे टेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षाओं की तारीख घोषित हो गई है। ऐसे में छोटी से छोटी बाद छात्रों का हौसला बढ़ा सकती है। मूड सही कर सकती है, एकाग्रता भी बढ़ा सकती है। अभिभावकों को भी इस नाजुक समय में बच्चों का खास ख्याल रखने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
संगीत है फायदेमंद
-अगर हल्का संगीत लगा दो तो कोई परेशानी नहीं है। इससे मूड हल्का होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
-बच्चे को लगातार प्रेरित करते रहना चाहिए। किसी दूसरे बच्चे से उसकी तुलना कतई न करें।
-कक्ष में खाने पीने की हल्की चीजें जरूर रखें। इससे पढ़ते समय बच्चे को भूख लगेगी तो वह कुछ खा लेगा।
-उनका पढ़ाई का कमरा सकारात्मक होना चाहिए,
-कमरे में बार-बार परिजनों को नहीं आना चाहिए। कमरे का रुख पूर्वी (ईस्ट फेसिंग) हो तो बेहतर होगा।
-कमरे की लाइट हल्की होनी चाहिए। ताकि बच्चों की आंखों पर तेज लाइट का असर न पड़े।
-बच्चे से बहुत संभलकर और प्यार से बात करें। उन पर दबाव न बनाएं।
-अगर टाइम टेबल हो तो बेहतर होगा। उन्हें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि किस विषय की कैसे तैयारी करनी है।
(मनोवैज्ञानिक गुरलीन बिंद्रा के मुताबिक)