{"_id":"d14f2ff5ee4f1f32df01672aa386fa32","slug":"tips-sought-on-the-fees-rise-timeline-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि पर मांगे सुझाव की समय सीमा खत्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फीस वृद्धि पर मांगे सुझाव की समय सीमा खत्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय के फीस बढ़ोतरी के फैसले का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। तीनों छात्र संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस बीच, शनिवार को एसएफआई ने कुलपति को अपनी आपत्तियां और लिखित सुझाव सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपनी आपत्तियां दर्ज नहीं करवाई हैं। फीस बढ़ोतरी के खिलाफ तीनों छात्र संगठनों के विरोध को देखते हुए कुलपति ने संगठन प्रतिनिधियों से अपनी आपत्तियां और सुझाव देने को कहा था। यह बैठक तीन सितंबर को हुई थी।
विज्ञापन
एसएफआई ने उस दिन भी फीस बढ़ोतरी और एससीए चुनाव पर प्रतिबंध के दोनों फैसलों को वापस करने की मांग की थी। इसे वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया था। एनएसयूआई और एबीवीपी ने भी फीसों में की बढ़ोतरी का विरोध कर फैसला वापस लिए जाने की मांग को कुलपति के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन
तीन दिन में मांगी गई आपत्तियों और सुझाव की समयसीमा शनिवार को समाप्त हो गई। कुलपति के लिखित में यह सब मांगने से उम्मीद लगाई जा रही थी कि विवि बढ़ाई गई फीसों में कुछ संशोधन कर इसे कम करने के मूड में है। अब तीनों संगठन कब तक लिखित में आपत्तियां दर्ज करेंगे यह भी साफ नहीं है।
एक रुपये फीस बढ़ोतरी भी मंजूर नहीं
एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार और सचिव होशियार सिंह ने कुलपति को फीस बढ़ोतरी पर अपनी आपत्ति और सुझाव लिखित में सौंप दिए हैं।
तीन सितंबर को कुलपति की ओर से बुलाई गई बैठक में अपनी आपत्ति दर्ज करने को कहे जाने पर संगठन नेताओं ने लिखित में फीस बढ़ोतरी को छात्र विरोधी फैसला करार देते हुए फीस में एक रुपये की बढ़ोतरी न किए जाने की मांग की है।