फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tips for JEE mains exam

जेईई मेंसः अब सिलेबस से ही आएगा पेपर

Tue, 01 Apr 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
tips for JEE mains exam

जेईई मेंस परीक्षा छह अप्रैल को ऑफलाइन और 9,11,12 व 19 अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित होगी।

विज्ञापन


पढ़ें, इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर छात्रों को नसीहत दी है कि वह परीक्षा से घबराएं नहीं। गत वर्ष की तुलना में इस बार प्रश्न पत्र में कोई भी बड़ा फेरबदल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई के ज्वाइंट एट्रेंस बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जेईई मेंस 2014 के प्रश्न पत्रों के सेट विशेषज्ञों ने तैयार किए हैं। हर प्रश्न का चयन फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सिलेबस में से ही छांटकर किया गया है।

ऐसे में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पत्र आने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। ऑनलाइन परीक्षा की हर तिथि पर प्रश्न पत्र का अलग सेट इस्तेमाल किया जाएगा।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

प्रश्न पत्र में पूर्व निर्धारित पैटर्न के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न शामिल किए गए हैं। बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि जो छात्र 12वीं पासआउट हैं वे अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी और उस पर जेईई मेंस का रोल नंबर लिखकर जरूर लाएं।

आधा घंटे पहले पहुंचें
अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए निर्धारित समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले चेकिंग के अलावा प्रमाण पत्र मिलान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'

निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू होगी और इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed