{"_id":"2791df3b5724642f64e5edae6015abdb","slug":"tips-for-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के दबाव से ऐसे पाएं मुक्ति","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड परीक्षाओं के दबाव से ऐसे पाएं मुक्ति
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाएं पास आने के साथ ही छात्रों पर परीक्षाओं का दबाव और अभिभावकों की अपेक्षाओं का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में अभिभावकों का बच्चों को सहारा देना जरूरी है। साथ ही छात्रों को भी तैयारी में बेहतर तालमेल बनाना चाहिए। यह कहना है विशेषज्ञों का। उनके मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का दबाव हर साल आम है, लेकिन इससे निपटने में पूरे परिवार की एकजुटता काम आती है।
कारगर टिप्स
- छात्र को परीक्षा की तैयारी के लिए एक टाइम टेबल बनाना चाहिए
- परीक्षा की तैयारी को ऑर्गेनाइज्ड वे में करनी चाहिए
- जब बच्चे को परीक्षा का तनाव ज्यादा महसूस हो तो वह थोड़ी देर लाइट इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सुने
- अपने रूम को बहुत ब्राइट रखना चाहिए, ताकि थोड़ा अच्छा फील हो
- मेडिटेशन और योग से भी तनाव कम होता है
- दिन के आखिर में छात्र खुद का विश्लेषण करें कि उन्होंने क्या किया और किस तरह वे कमियां दूर कर सकते हैं
- परिवार को चाहिए कि वह बच्चे के खाने-पीने का पूरा ख्याल रखें
- माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चे को ऐसी चीजों से दूर रखें, जिससे उनका तनाव बढ़ता है
- बच्चे के कमरे में माता-पिता अगरबत्ती जरूर जलाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती
- बच्चे को अपने रूटीन से चलने दें, उस पर ज्यादा पाबंदियां न लगाएं
(मनोवैज्ञानिक गुरलीन बिंद्रा ने बताया)