{"_id":"f0acf73fe90926b29e8ef53ee9ac5ba8","slug":"tips-for-board-exam-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में ये स्टैप है अहम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में ये स्टैप है अहम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा एक इंडिकेटर की तरह होती है।
विज्ञापन
पढ़ें, डीजे बजाया तो उलेमा ने जारी किया फतवा
एक ओर बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर तैयारी और एग्जाम देने का मौका मिलता है तो दूसरी ओर इसके परिणाम से कम अंकों वाले विषयों में भी तैयारी की राह बनती है। एजूकेशन एक्सपर्ट अमित मित्तल के मुताबिक तैयारी में संयमित योजना काफी अहम होती है।
विज्ञापन
पढ़ें, 31 साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए क्या है खास
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम जारी हो चुके हैं। तैयारी में युवाओं के पास सिलेबस खत्म करने के साथ ही रिवीजन करने का भी दबाव है। ऐसे वक्त में कुछ टिप्स छात्रों के लिए काम के साबित हो सकते हैं।
रखें ध्यान
- जरूरी है कि परीक्षा की तैयारी के इस वक्त में छात्र स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। बीमार पड़ने पर तैयारी बाधित होने का खतरा है। खानपान का ध्यान रखें और खुद को ठंड से बचाएं।
पढ़ें, राजधानी देहरादून में आप को मिला गया 'शिकार'
- स्कूल के प्री बोर्ड रिजल्ट में आए अंकों में से कम अंक वाले विषय पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत होती है।
- परीक्षा कार्यक्रम में से उन विषयों को को छांट लें, जिनके बीच ज्यादा गैप और जिनके बीच कम गैप है। कम गैप वाले विषयों को प्राथमिकता पर रखें।
पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में आपदा ने डाला डेरा
- गत वर्षों के पेपर भी तैयारी में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अमित मित्तल के मुताबिक तैयारी के लिए समय का निर्धारण भी जरूरी है।
- दो-दो घंटे के स्लॉट पर तैयारी करें। एक बार में कम से कम दो घंटे बैठकर पढ़ना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।