{"_id":"461392500826d04cd1a5d0fb6ec39d85","slug":"tips-aipmt-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जवाबों के साथ AIPMT टॉप करना होगा आसान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
20 जवाबों के साथ AIPMT टॉप करना होगा आसान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Apr 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले को तीन मई को होने जा रही ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट में रणनीतिक तैयारी से सफलता की राह आसान हो सकती है। इसमें न केवल विषयों को लेकर रणनीति बनाने की जरूरत है बल्कि प्रतिदिन 12 घंटे तक की स्टडी भी बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ के टिप्स
- एआईपीएमटी के लिए हर दिन का प्लान तैयार करें
- सबसे पहले सभी विषयों में अति महत्वपूर्ण टॉपिक्स अपने शिक्षक से डिस्कस कर लें
- हर टॉपिक के कम से कम 20 सवाल हल करें, इससे आपको वो टॉपिक अच्छी तरह समझ आ जाएगा
- कई छात्र केवल फिजिक्स पर ही पूरा फोकस कर देते हैं, जो गलत है, तीनों विषयों के बीच सामंजस्य बनाकर रखें
- ज्यादा चैलेंजिंग सवालों को हल करने के बजाय अलग-अलग किस्म के सवाल हल करने का प्रयास करें, इससे कई कांसेप्ट एक साथ समझ आ जाएंगे
- रिविजन के दौरान हर घंटे के बाद पांच से दस मिनट का ब्रेक जरूर लें, इससे ताजगी आती है
- पहले दिन ऐसे अति महत्वपूर्ण चैप्टर पढ़ें जो अब तक न पढ़े हों, इसके बाद तीसरे दिन से कम से कम दो-तीन घंटे का समय थ्योरी वाले सवालों को जरूर दें
- सैंपल प्रश्नपत्र जरूर हल करें, इससे न केवल समय प्रबंधन होगा बल्कि सवालों की अलग समझ भी बनेगी
- प्रतिदिन कम से कम छह घंटे की नींद जरूर लें, अन्यथा भूलने की समस्या सामने आ सकती है
- चूंकि यह एक मिनट पैटर्न वाली परीक्षा है, इसलिए हर सवाल को एक मिनट के भीतर हल करने का प्रयास करें
(बलूनी क्लासेज के एमडी एवं मेडिकल एग्जाम काउंसलर विपिन बलूनी के मुताबिक)
ईमेल पर पूछें सवाल, दूर करें असमंजस
अगर आप एआईपीएमटी के पेपर पैटर्न, परीक्षा से जुड़े सवाल, कठिनता और सरलता का स्तर, परीक्षा की मेरिट आदि जानकारी लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े सवाल हमारे विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। अपने सवाल 26 अप्रैल तक ईमेल करें। हम सभी सवाल और उनके जवाब 27 अप्रैल के अंक में प्रकाशित करेंगे। हमारी ईमेल आईडी है: editor@ddn.amarujala.com
विज्ञापन